कोरोना : यूपी के इस जिले में जमातियों की सूचना देने वालों को दिया जाएगा ₹10 हजार का इनाम

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तबलीगी जमात में शिरकत कर बिना मेडि‍कल परीक्षण कराए रह रहे लोगों की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए को इनाम दिया जाएगा।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने तबलीगी जमात में शिरकत कर बिना मेडि‍कल परीक्षण कराए रह रहे लोगों की सूचना देने वाले को 10 हजार के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जिले के संक्रमित मरीजों को खुर्जा के जटिया राजकीय अस्पताल के कोविड एक वार्ड मे शिफ्ट किया गया है।

जिलाधिकारी अरविन्द्र कुमार ने बताया कि बुलन्दशहर के जहांगीराबाद कस्बे में जमातियों के सम्पर्क में रहें शहर मुफती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, बुलन्दशहर से कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 120 सेम्पिलों में से 118 जमातियों के थे जबकि दो अन्य व्यक्तियों के थे।

शुक्रवार रात 33 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें शहर मुफती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह लोध राजपूतान जहांगीराबाद का निवासी हैं। संक्रमित मुफ्ती निजामुद्दीन तबलीगी जमात से आए लोगों के सम्पर्क में रहे था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.