दिल्ली जल बोर्ड द्वारा गंदा पानी सप्लाई के कारण हजारों लोग हो रहें हैं बीमार- आदेश गुप्ता (दिल्ली भाजपा अध्यक्ष)

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12/02/2022): भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पानी की समस्या को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा यह दिल्ली सरकार की विफलता भी है जिसमें कि 7 वर्षों में वह पानी की व्यवस्था घर-घर नहीं कर पाए और अभी उन्होंने दावा किया कि हमने 600 से ज्यादा बोरिंग कराकर लोगों को पानी दिया हैै। दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह पानी पीने योग्य नहीं है जिसकी वजह से हजारों लोग बीमार हो रहे हैं और लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब सत्ता में आए थे तो उन्होंने बिजली आधा और पानी मुफ्त करने का वादा किया था। यह दिल्ली सरकार की विफलता है कि उन्होंने 7 वर्षों में पानी की व्यवस्था घर-घर तक नहीं कर पाए। अब उन्होंने दावा किया है कि हमने 600 से ज्यादा बोरिंग करा कर लोगों को पानी दिया है जहां पर पानी नहीं मिलता था। अगर दिल्ली जल बोर्ड जो पानी सप्लाई करता है वह दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है। जो पानी सप्लाई होता है दिल्ली जल बोर्ड द्वारा वह पानी पीने योग्य और इस्तेमाल करने योग्य होने चाहिए। दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा जो पानी दिया जा रहा है वह पानी साफ नहीं है जिसकी वजह से दिल्ली में हजारों लोग बीमार पड़ रहे हैं और लोगों को पेट की बीमारियां हो रही है। दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहे हैं और कुछ मेंशन नहीं किया गया कि बोरवेल का पानी है या ट्रीटेड पानी है। यह पानी शोधित है या नहीं यह भी जनता को नहीं बताया गया है। दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार इतनी लापरवाह हो गई है कि वह जनता के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड गंदा पानी और जो पानी पीने योग्य नहीं है, वह पानी देने का काम खुद दिल्ली जल बोर्ड कर रही है जबकि एनजीटी ने बैन लगा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले जो लोग पानी जमीन से निकालकर टैंकर में बेचते थे उसे टैंकर माफिया कहते थे और दिल्ली सरकार खुद टैंकर माफिया बन गई है। यह काम दिल्ली सरकार मुफ्त में नहीं कर रहे हैं इसके लिए लोगों के पास भारी भारी बिल भी आ रहे हैं। लोगों को अनट्रीटेड पानी बिना सूचना के सप्लाई कर रहे हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता को बताएं कि यह अनट्रीटेड पानी है पीने योग्य पानी नहीं सिर्फ काम करने की योग्य है। सरकार दिल्ली जल बोर्ड के माध्यम से जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली के अंदर लूट मचा रखी है, डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर केजरीवाल सरकार जनता को ठग रही है। जो बिल्डिंग बनती है उसके डेवलपमेंट के नाम पर ₹10,00,000 चार्ज करती हैं और पानी भी गंदा सप्लाई करती है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस पर सफाई दे दिल्ली जल बोर्ड का जो यह गुंडाराज है, लूट राज है, और भ्रष्टाचार राज समाप्त हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.