किरायेदार बन करते थे बुजुर्ग मकान मालिकों के साथ लूट, महिला सहित तीन गिरफ़्तार

Lokesh Goswami Ten News

एक महिला सहित 2 शातिर लूटेरे को सेक्टर 49 पुलिस ने आज लूट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस ने कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल, एक अदद कंगन, एक चैन, दो कान की बाली (पीली धातु की), दो जोडी बिछुए, दो जोडी पाजेब, एक अंगुठी, एक सैट गले का, एक कमर बंद, बीस हजार रूपये व 2 अवैध तमंचे भी बरामद किए।

थाना सैक्टर-49 पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सैक्टर-47 के चौराहे से इन तीन शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लूटेरे शातिर किस्म के अपराधी है।

पुलिस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर में मकान किराये पर लेने के बहाने घरों की रैकी करते थे और मकानों में बुजुर्गो व अकेले मकान मालिकों को देखकर योजना बनाकर लूट को अंजाम देते थे इन लुटेरों की पहचान सिद्वार्थ पुत्र मुनीष कुमार सिंह नि0 1206 हाउसिंग कालोनी हिसार , रोहित पुत्र रामेश्वर नि0 पाना गढ आर्मी कैम्प टैन गैट थाना बु़द्ध पोस्ट अर्जुनपुर जिला पश्चिम बर्दधमान पश्चिम बंगाल तथा निशी सिंह पत्नी अनिल सिह नि0 मियाऊ थाना दाता गंज जिला बदांयू के रूप में हुई है।

ये तीनों शातिर बदमाश कई घरों को अपना निशाना बना चुके थे। पूछताछ में पुलिस को और जानकारी मिलने के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.