गौतम बुद्ध नगर जिला प्रसाशन ने कार्यशाला आयोजित कर तम्बाकू जनित बिमारियों के लिए किया जागरूक

ROHIT SHARMA

NOIDA : नॉएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे गौतम बुध नगर के डीएम सहित कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। दरसल इस कार्यक्रम में आई कैन विन फाउंडेशन और गौतम बुध नगर के स्वास्थ विभाग ने मिलकर तंबाकू से होनी वाली बीमारी और उसके बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में गौतम बुध नगर के सभी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट को तबाकू के बारे में बताया गया । वही गौतम बुध नगर के डीएम बी एन सिंह ने बताया की आज सेमिनार का आयोजन और इस सेमिनार के माध्यम से तबाकू से होने वाली बीमारी और इसका निजात कैसे कर सकते है वही बताया गया है वही सभी स्कूल मैनजेमेंट को बच्चो में जागरूक करने के लिए कहा गया है जिससे बच्चे तबाकू को छोड़ दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.