TOBACO PRODUCING FARMERS PROTESTED AT COP7 WHO MEET AT INDIA EXPO MART GREATER NOIDA

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI  फिल्म की शूटिंग में शामिल होने का झांसा देकर फाइफा ने आज ग्रेटर नॉएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे  डब्ल्यूएचओ एफसीटीसी कॉप-7 के खिलाफ निकाला मौन जूलूस। बिना परमिशन के अचानक सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट और किसानों की भीड़  देखकर पुलिस अलर्ट  हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कासना कोतवाली के इंचार्ज सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि  फाइफा ने भीड़ जुटाने के लिए स्टूडेंट्स को फिल्म की शूटिंग में शामिल होने के बदले 300 रुपये, टी-शर्ट और खाना खिलाने का वादा किया था। और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर असोसिएशन (फाइफा) ने आज सुबह  9 बजे सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स और किसानों की भीड़ एक्सपो मार्ट पहुंची ।  जिन्हें विरोध प्रदर्शन का मतलब ही नहीं पता था। दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से करीब 200 स्टूडेंट्स को लाया गया था।  करीब 300  लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था। शाम को सभी को रिहा कर दिया गया। फाइफा के जनरल सेक्रेटरी मुरली बाबू ने बताया की कॉप-7 में तम्बाकू किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। इससे देश में तम्बाकू उत्पादन करने वाले किसान और लेबर प्रभावित हो रहे हैं। फाइफा की डिमांड है कि कॉप-7 में किसान प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएं और उनकी समस्याओं पर भी विचार किया जाए। फाइफा ने गांधीवादी तरीके से मौन जूलूस निकाला था। लेकिन पुलिस ने कुचलने की कोशिश की। इस मौन जूलूस में भारतीय किसानों के साथ तम्बाकू उगाने वाले 9 देशों के किसानों ने भी हिस्सा लिया। 

2

3

4

Leave A Reply

Your email address will not be published.