ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर लगा भयंकर जाम, भीषण गर्मी के चलते लोगों का हुआ हाल खराब

Ten News Network

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर आज सुबह से भीषण जाम लगा हुआ है। इसके चलते इस रूट पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। टोल के दोनों साइड की सड़क पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है। लोग बीच में से निकलकर रांग साइड जाने की कोशिश करने लगे थे, इसी के चलते दूसरी तरफ भी जाम लग गया।

यह टोल प्लाजा दादरी में एनएच 91 पर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जाम सुबह 8 बजे से लगा हुआ है। वाहनों की सबसे लम्बी लाइन बुलंदशहर जाने वाली सड़क पर लगी है। जाम की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से तापमान भी बढ़ा हुआ है। धूप में तेजी आ गई है। जाम में फंसे बच्चे-बूढ़े गर्मी के चलते काफी परेशानी से गुजर रहे है लोग हाथ में खाली बोतल लिए पानी की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं।पुलिस को भी जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रांग साइड से आए वाहनों के चलते हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.