Transport Cooperation Strictly Enforces Laws On Passenger Autos In Noida

ROHIT SHARMA- TEN NEWS

नोएडा जैसे हाईटेक शहर में परिवाहन विभाग के नियमों का खुलेआम उल्लघंन किया जा रह हैं। परिवाहन विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी ऑटो में तीन सवारी से ज्यादा आप नहीं बैठा सकते लेकिन नोएडा में ऑटो वाले तीन सवारी के बजाए आठ से दस सवारी बैठा रहे है जोकि सरा सर गलत हैं। इसमें नियमों का तो उल्लंघन हो ही रहा हैं साथ ही ऑटो में बैठे लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं बल्कि नाबालिग लड़के जोकि 18 साल से कम उमर के हैं वह भी ऑटो चला रहे हैं। इस पर एआरटीओ ने काफी ऑटो को सीज किया है और बहुत से ऑटो का चालान काटा हैं। नोएडा जैसे शहर में लोगों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा हैं। वहीं आम जनता खुद अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। दरअसल शहर में जो ऑटो चल रहे हैं उनको सिर्फ तीन सवारी बैठाने की अनुमति होती हैं लेकिन ऑटो वाले तीन के बजाए आठ से दस लोगों को अपने ऑटो में बैठा कर सफर कर रहे हैं जोकि नियमों के सख्त खिलाफ हैं। इस बारे में जब हमने एआरटीईओ के अधिकारी बात की तो उन्होंने बताया कि जो परमीट जारी किया गया हैं उसमे से अधिकांश ऑटो पर तीन सवारी लागू हैं। यानि एक ड्राईवर और तीन सवारी। और जो तीन से अधिक सवारियों अपने ऑटो मे बैठा रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती हैं। हर एक महीने तीन सौ ऑटो बंद किये जाते हैं और चार सौ से पांच सौ के चालान काटे जाते हैं। साथ ही जो अनफीट वाहन होते हैं जो पर्यावरण को दूषित करते हैं उन्हें बंद कर दिया जाता हैं। और इसके लिए चार टीमे लगा दी गई हैं जो बहार से ऑटो आ रहे हैं या फिर हमारे जिले हैं उन सब की चैंकिग की जा रही हैं। इसके अलावा 18 साल से जो कम उमर के लड़के ऑटो चलाते हुए पकड़े जाते हैं उनका वाहन तुरंत सीज कर दिया जाता हैं और तब तक नहीं छोड़ा जाता जब तक वाहन का मालिक आकर यह नहीं कहे की भविष्य में ऐसे नाबालिग से वाहन नहीं चलवाउँगा। इस महिने 416 ऑटो बंद किये गए हैं 604 ऑटो का चालान किया गया हैं। कुल मिलाकर पूरे साल में 3055 ऑटो बंद किये गए हैं। 5400 वाहन का चालान किया गया हैं। इससे एआरटीओ को एक करोड़ आठ लाख रुपये चालान मिला हैं।

 

VIDEO.PHOTO – JITENDER PAL – TEN NEWS

Leave A Reply

Your email address will not be published.