नोएडा के इन सेक्टरों में कोरोना के 2 मरीजों की पुष्टि, कुल संख्या 102

Abhishek Sharma

पूरे देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। वहीं गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो यहां कोरोना के आंकड़ा शतक लगा चुका है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 2 मरीज पाए गए हैं।

 

 

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 8 में आज एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है,  वहीं दूसरा संक्रमित मरीज नोएडा सेक्टर 19 बी ब्लॉक का रहने वाला है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

 

 

आज गौतमबुद्ध नगर जिले में 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट मिलने पर कुल संख्या बढ़कर 102 पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने दोनों स्थानों को सील करा दिया है और कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी है।

 

 

तीनों स्थानों के 1 किलोमीटर दायरे तक सभी गतिविधियों पर पाबंदी लगाई जाएगी। यहां केवल आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति करायी जा सकेगी।

 

 

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 30 स्थान चिन्हित कर हॉटस्पॉट के तौर पर घोषित किए जा चुके हैं।  आपको बता दें कि बीते रविवार को जिले के आला अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

 

 

जिलाधिकारी सुहास ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कोरोना का एक मरीज मिलेगा, वह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। क्षेत्र के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर हर चीज पर पाबंदी रहेगी।

 

 

वहीं जहां 2 या उससे अधिक क्लस्टर में कोरोना मरीज मिलेंगे, उस क्षेत्र में 3 किलोमीटर के दायरे में सभी गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। वही 2 किलोमीटर का बफर जोन भी होगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.