ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म के आरोपियों में पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा.में बीती रात एक बार फिर पुलिस और बदमाश आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली। बीटा टू कोतवाली क्षेत्र में चुहड़पुर अंडरपास के नजदीक दो रेप के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों अभियुक्तों ने कल चलती कार में लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं लड़की को फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान  पुलिस की फायरिंग से दोनों अभियुक्त घायल हो गए हैं।

ग्रेंटर नोएडा के परी चौक से करीब 1 किलोमीटर दूर जीरो पॉइंट से कल एक लड़की ने कश्मीरी गेट जाने के लिए एक एक ओला कैब को हाथ देकर गाड़ी में बैठ गई थी, लेकिन ओला कैब में बैठे दो युवकों ने लड़की के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्विफ्ट डिजायर कार के अंदर चाकू की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम दिया और उसके बाद लड़की को एक्सप्रेस-वे पर फेंककर फरार हो गए थे।

पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। कल शाम पुलिस जब अंडरपास पर चैकिंग कर रही थी तो लड़की द्वारा बताई गई गाड़ी पुलिस को दिखाई दी। तो पुलिस ने उस गाडी का पीछा किया। पुलिस की फायरिंग में दोनों अभियुक्तों को गोली लगी है और बुरी तरह से घायल हैं।

पकड़े गए अभियुक्तों पर  पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल राजीव और मोंटू को इलाज के लिए नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.