स्किल डेवलपमेंट के उद्देश्य से बच्चों कराया गया इंडिया गेट भ्रमण

11/12/2017

बच्चों में स्किल डेवलपमेंट तथा पढ़ाई में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देशन में सामाजिक सरोकार के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रयास से विभिन्न गतिविधियां आयोजित किया गया । इस परिपेक्ष्य में प्राइमरी स्कूल छलेरा के बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापिकाओं द्वारा एचसीएल के सहयोग से इंडिया गेट एवं चिल्ड्रन पार्क का बच्चों को भ्रमण कराया गया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर बालमुकुंद प्रसाद के द्वारा जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि सीएसआर के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का स्किल  डेवलपमेंट एवं उनकी पढ़ाई में गुणात्मक सुधार लाने के लिए बहुत सी कंपनियां आगे आ रही हैं । जिसमें जिलाधिकारी के निर्देशन में आगे भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.