सराहनीय कार्य : अब तक कोरोना के 50 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
ABHISHEK SHARMA
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5463 नए मरीज मिले हैं। जबकि 79 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2,05,374 हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश 50 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 52,309 है। जबकि 1,52,893 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3217 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 50,80,205 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। बुधवार को 1,38,378 टेस्ट किए गए। वहीं प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 73.19 फीसदी व मृत्युदर 1.54 फीसदी हो गई है।
यूपी में गुरुवार को योगी सरकार के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित 5463 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। उन्होंने ट्वीट करके स्वयं यह जानकारी दी है। प्रदेश में इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 205374 हो गई है।