योगी का बड़ा फैसला , 12वीं की बोर्ड परीक्षा हुई रद्द , 26 लाख विद्यार्थियों को मिली राहत
Ten News Network
लखनऊ :– यूपी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है । जी हाँ योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, बता दे पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी थी , जिसका स्वागत बहुत से राज्य ने किया था।
वहीं केंद्र के इस फैसले के बाद तमाम राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी थी, वही इस कड़ी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना पर बनी टीम-9 की एक बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी सदस्यों से चर्चा की ।
इस बैठक में डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, टीम 9 के सदस्य मौजूद रहे, इस बैठक में परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। बता दे कि यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट पंजीकृत है ।
बता दें कि यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा में पहले ही रद्द कर दी गई थी, वहीं अब 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है , अब रिजल्ट कैसे जारी किया जाएगा, इस पर फैसला होना है । फिलहाल परीक्षा रद्द को लेकर बहुत से विद्यार्थियों के मन में जो आशंका चल रही थी, उस पर अब विराम लग गया । फिलहाल अब बच्चों के मन में यह चिंता रहेगी आखिर कब रिजल्ट आएगा, जिससे कॉलेज में एडमिशन मिल पाएगा।
