2 अगस्त को होगी यूपी एसईई की प्रवेश परीक्षा , सोशल डिस्टेसिंग का विशेष तौर पर रखा जाएगा ध्यान

Rohit Sharma

लखनऊ :– डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्विद्यालय ने यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा – 2020 की प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। प्रो वाईस चांसलर डॉ विनीत कंसल ने कहा कि यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा – 2020 अब 2 अगस्त को होगी , साथ ही परीक्षा में सोशल डिस्टेसिंग का विशेष तौर ध्यान रखा जायेगा।

इसके लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर 60 सीटों वाले कक्ष में 24 अभ्यर्थी के बैठने की व्यवस्था की जायेंगी।

इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के लिए सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पहले बुलाया जायेगा। इससे सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए अभ्यर्थियों की एंट्री करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

डॉ विनीत कंसल का कहना है कि प्रत्येक परीक्षा पाली में पहले परीक्षा केंद्र के समस्त कक्षों को सेनेटाइज करवाया जाएगा। उसके बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सितम्बर में काउंसलिंग प्रस्तावित है।

हालांकि, विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश परीक्षा यूपीएसईई 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की डेट अभी घोषित नहीं की है।

इससे पूर्व एकेटीयू ने यूपीएसईई 2020 के लिए आवेदन की तिथियों को बढ़ाते हुए 15 मई कर दिया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आवश्यक संशोधन के लिए अतिम तिथि 18 मई कर दिया है।

यूपीएसईई 2020 डेट की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के प्रोफेशनल कोर्सेस में दाखिले ऐसे उम्मीदवार भी अब आवेदन कर सकते हैं जो कि लॉक डाउन के बीच परीक्षा तिथि को लेकर दुविधा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

यूपीएसईई 2020 के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, upsee.nic.in पर विजट करना होगा और होम पेज पर दिये गये विभिन्न तीन लिंक में से अपने पसंदीदा कोर्स से सम्बन्धित पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन का पेज खुलेगा। आवेदन प्रक्रिया के चार चरण हैं – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अप्लीकेशन फॉर्म भरना, स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना

बता दें कि यूपीएसईई 2020 के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न तकनीकी एवं प्रोफेशनल शिक्षा संस्थानों में डिग्री स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इन पाठ्यक्रमों में ग्रेजुएट लेवल के कोर्स बीफार्मा, बीटेक, बीएफए, बीआर्क, आदि और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल कोर्सेस जैसे एमटेक, एमबीए और एमसीए (इंटीग्रेटेड) शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.