राज्य परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का ग्रेटर नोएडा में किया गया स्वागत
Abhishek Sharma / Baidyanath Halder
Greater Noida (25/10/2019) : उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के ग्रेटर नोएडा आगमन पर आशियाना सोसायटी के निवासियों ने अपने क्लब हाउस में मंत्री जी का भव्य तरीके से ज़ोरदार स्वागत किया। राज्य परिवहन मंत्री बनने के बाद वे पहली बार ग्रेटर नोएडा आए। इस दौरान ज़िले के एआरटीओ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
आशियाना सोसाइटी के निवासियों ने परिवहन मंत्री से सोसाइटी के सामने बने गोलचक्कर को पूर्ण रूप से चौराहा बनाने का आग्रह किया। वहीं सोसाइटी की सर्विस रोड पर कड़ी बसों से यहां के निवासियों को आने जाने में समस्या होती है। जिसके बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।
अशोक कटारिया ने एआरटीओ को इस समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने इस दौरान सभी लोगों को त्यौहारों की शुभकामनाओ के साथ यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
इस मौके पर सतीश गोयल, अमित शर्मा , मुकुल गोयल , के.के शर्मा , अतुल प्रधान , हिमांशु अग्रवाल , सी पी निगम , परविंदर चौहान , सुनील छाबड़ा , धर्मेंद्र चंदेल , कमल लुहानी , दीपक माथुर , लक्ष्मीनारायण समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।