गौतमबुद्धनगर: सप्ताह में दो दिन होगा कोरोना वैक्सीनेशन, पढें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया में जल्द ही तेजी नजर आएगी। अब सप्ताह में दो बार कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।

टीकाकरण प्रक्रिया के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बीते शनिवार जिले में 393 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। ऐसे में अब टीकाकरण के लिए 24060 कर्मचारी शेष रह गए हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि टीकाकरण के लिए 14 केंद्रों का चयन किया गया है। हर केंद्र पर जगह की उपलब्धता अनुसार बूथ बनाए गए हैं। टीकाकरण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते शुक्रवार से टीकाकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इस दिन 4,200 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

इसके बाद अगले सप्ताह से दोनों दिन वैैक्सीन लगाई जाएगी। सभी कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। हर बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को टीका लगेगा।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रबंधकों को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आगामी टीकाकरण अभियान में वह कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे, जो बीते शनिवार को छूट गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.