पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने नोएडा में करी जनसुनवाई
PHOTO.VIDEO.- JITENDER PAL- STORY- ROHIT SHARMA.- TEN NEWS
विद्युत दर में बढ़ोतरी समेत अन्य विद्युत संबंधी मुद्दों पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आहूत बैठक का आयोजन हुआ ।
पश्चिमआंचल विद्युत वितरण निगम जन सुनवाई में नोएडा -ग्रेटर नोएडा के विद्युत उपभोक्ताओं ने भी अपनी बिजली समस्याओं का मुद्दा उठाया | साथ ही अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन के बाद विभिन्न जनप्रतिनिधि अपनी शिकायत और सुझाव एक ही प्लेटफार्म पर सामने रखा गया |
साथ ही इस कार्यक्रम में नोएडा के फोनरवा , कोनरवा और एनईए संस्था ने बिजली दर की बढ़ोतरी को लेकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी | साथ हीभाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रस्ताव रखा की किसानों को कनेक्शन खोले जाएं व कम पैसों में किसानों को बिजली के कनेक्शन दिए जाए।
इसके साथ-साथ जिन लोगों से 24 घंटे और 18 घंटे के सर चार्ज के पैसे वसूले जा रहे हैं, उन्हें निर्धारित बिजली दी जाए। उन्होंने कहा की बिजली के बिलों में गड़बड़ी और बिजली के बिलों के बंटवारे को लेकर बहुत बड़ी समस्या है। बिल लोगों को टाइम पर मिल नहीं मिल पाते और बिलो में भारी गड़बड़ रहती है। बिलों को ठीक करने की व्यवस्था की जाए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव पवन खटाना ने कहा की एनपीसीएल ग्रामीण क्षेत्रों में शोषण कर रही है। 24 घंटे के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं और बिजली मात्र 8 , 10 घंटे दी जा रही है उन्होंने सर चार्ज हटाने की मांग की। वही इस कार्य्रक्रम में गोल्डेन फेडरेशन ऑफ आरडब्लयूए की ओर से देवेन्द्र टाइगर ने और एक्टिव सिटिज़न टीम से हरिंदर भाटी, राहुल नंबरदार समेत अन्य लोग ग्रेटर नोएडा शहर के मुद्दे इस जनसुनवाई में उठाने के लिए यहां मौजूद हैं।


