उत्तरप्रदेश का रुझान आना शुरू, जानें क्या है अबतक का आँकड़ा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 मार्च 2022): उत्तर में जारी सियासी घमासान का आज आखिरी दिन है, आज यह बात पूरी तरफ साफ हो जाएगा कि अगले पाँच सालों तक उत्तरप्रदेश की गद्दी पर कौन बैठेंगे। उत्तरप्रदेश में खिलेगी कमल या चलेगी साइकिल,या फिर दौड़ेगी हाथी या उड़ेगी पतंग।

अबतक के जो आंकड़े मिल रहे हैं 116 सीटों का रुझान अब तक आ रहा है, जिसके अनुसार उत्तरप्रदेश में BJP आगे आगे दौड़ रही है और उनके पीछे पीछे साइकिल दौड़ रही है।अबतक बैलेट पेपर से हुए मतदान का आंकड़ा सामने आ रहा है जिसके अनुसार भाजपा 65 सीटों पर आगे है वहीं समाजवादी पार्टी 48 सीटों पर आगे है, बीएसपी 02 सीटों पर बढ़ रही है वहीं अन्य के खाते में 01 सीट गया है।कांग्रेस का खाता खुलना अबतक बांकि है।

बहरहाल यह आंकड़ा बैलेट पेपर से हुए मतदान का यह आंकड़ा है।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.