नॉएडा का वाइटल टेली रेडियोलोजी संस्थान करेगा उत्तराखंड के चिकित्सकीय आधुनिकरण में मदद
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS


उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण चिकित्सा उपचार में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार ने आधुनिक तकनीकी को विकल्प के तौर पर उपयोग में लिए जाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में टेली रेडियोलॉजी पद्धति को शीघ्र ही राज्य के चिकित्सालयों में शुरू किया जाएगा। टेली रेडियोलॉजी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात चिकित्सकों से इलाज करा रहे रोगियों की जांच और विशेषज्ञों की राय हासिल की जा सकेगी,जिसके लिए नोएडा के वाइटल टेली रेडियोलॉजी संस्थान सेक्टर 26 से अनुबंध किया गया है
