गौतमबुद्ध नगर जिले में वैक्सीनेशन को लेकर हो रही परेशानियां होंगी खत्म, बढ़ाए जा रहे हैं सेंटर, पढ़ें पूरी खबर
Ten News Network
नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से अहम फैसला लिया गया है। टीका लगवाने के लिए लग रही लंबी लाइन और स्टॉल मिलने को लेकर हो रही परेशानी को कम करने के लिए जनपद में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
अभी तक 56 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब 22 केंद्र और चिह्नित किए गए हैं। इनमें 10 सेंटरों पर ड्राइव थ्रू के तहत कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। बाकी सेंटर भी धीरे-धीरे कोविन पोर्टल पर अपडेट किए जा रहे हैं। एक दो दिन में इन सभी सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, जिले में मंगलवार को 65 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18-44 साल वाले 8586 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई।
पहली बार जिले में 18-44 साल वालों को एक दिन में इतनी संख्या में डोज लगी है। 60 साल से अधिक वाले 349 लोगों को पहली डोज लगी है। 103 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 45-59 साल वाले 1097 लोगों को टीके की पहली डोज लगी और 355 को दूसरी डोज लगी है।
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की पूरी लिस्ट (स्लॉट बुकिंग अनिवार्य)
— गौड़ सिटी मॉल ग्रेनो वेस्ट में 18-44 साल वालों पहली डोज लग रही है।
— डीएलएफ मॉल के बाहर 45 पार वालों को पहली डोज लग रही है।
— ओमेक्स सीपी मॉल ग्रेटर नोएडा में 45 पार वालों को पहली डोज लग रही है।
— शहीद पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में 45 पार वालों को पहली डोज लग रही है।
— पाथवेज स्कूल सेक्टर-100 में 18-44 वालों को पहली डोज लगाई जा रही है।
— मिलेनियम स्कूल सेक्टर-119 में 18-44 साल वालों को पहली डोज लगाई जा रही है।
— कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा में 18-44 वालों को पहली डोज लगाई जा रही है।
— एस्टर पब्लिक स्कूल डेल्टा-2 ग्रेटर नोएडा में 18-44 वालों को पहली डोज लगाई जा रही है।
— प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर 18-44 वालों को पहली डोज लगाई जा रही है।
— नोएडा जीआईपी मॉल के पास भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है यहां पर 18 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकता है।