दिल्ली की सात सीटों पर बीजेपी आगे , दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ रहे है । वही दिल्ली की 7 सीटों के नतीजे इसलिए भी अहम हैं क्योंकि यहां चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की काफी कवायद देखने को मिली। मगर अंत में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा।


दिल्ली में लोकसभा चुनाव इस बार काफी रोचक रहा। पिछली बार दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपने दो उम्मीदवार बदले हैं और इस चुनाव में गौतम गंभीर को उतार कर सबको चौंका दिया।

इस चुनाव में दिल्ली से कई प्रमुख चेहरे मसलन मनोज तिवारी, शीला दीक्षित, गौतम गंभीर, आतिशी, राघव चड्ढा, मीनाक्षी लेखी आदि की किस्मत दांव पर है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन न हो पाने की वजह से दिल्ली में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया और हर सीट पर तीनों पार्टियों के बीच जबरदस्त सियासी जंग देखने को मिली। मगर दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर किस पार्टी का कैसा प्रदर्शन रहा, इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा।

दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे, पांच सीट पर आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है

मीनाक्षी लेखी 19 हजार वोटों से आगे निकलीं
नई दिल्ली सीट का ताजा अपडेट

मीनाक्षी लेखी :- 39470

अजय माकन :- 20,703

बृजेश गोयल :- 12,764

पूर्वी दिल्ली का पहला राउंड पूरा
पूर्वी दिल्ली का पहला राउंड पूरा
भाजपा :- 45977
कांग्रेस :- 18389

आप :- 13057

मनोज तिवारी करीब 70 हजार वोटों से आगे
उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट का अपडेट

मनोज तिवारी :- 104147
शीला दीक्षित :- 32554

दिलीप पांडे :- 25060

Leave A Reply

Your email address will not be published.