महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी पंहुची राजनगर, एसएसबी के जवानों को की सम्बोधित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Galgotias Ad

मधुबनी, बिहार (13/04/2022): महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के दिशा में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी मधुबनी के राजनगर पंहुची। जँहा उन्होंने कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न से जुड़े विषयों पर एसएसबी की नवनियुक्त महिला जवानों के साथ बातचीत की।

ज्ञात हो कि देशभर के अलग अलग जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की घटना की खबरें आए दिन टीवी चैनलों एवं न्यूज पेपरों में देखने को मिलती है, ऐसे में इन विषयों को लेकर बातचीत करना अति सराहनीय प्रयास है।

आपको बता दें राजनगर के 18वीं बटालियन द्वारा आयोजित इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी, जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह सहित एसएसबी के भी कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहें।

रोटी बैंक जयनगर एवं महिला विकास मंच मधुबनी द्वारा प्रतिभा सम्मान का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के बाद वीणा मानवी जयनगर पँहुची, जँहा उन्होंने संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और साथ ही कई अहम मामलों के मद्देनजर रिपोर्ट माँगी। जिसके बाद अंडर17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर मधुबनी का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को उनका उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उसी बीच वॉलीबॉल प्लेयर को वीणा मानवी द्वारा 2100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया

वहीं सहयोगी संस्था रोटी बैंक द्वारा सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।आपको बता दें कि रात्रि में रोटी बैंक एवं महिला विकास मंच के सहयोग से सैकड़ो गरीब असहाय, जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फहीमा खातून, पटना जिलाध्यक्ष रानी जी, मधुबनी जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह सहित मधुबनी कोर कमिटी के कई महत्वपूर्ण एवं मुख्य सदस्य मौजूद रहें।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.