नोएडा के शिल्प हाट में आए लोगों ने कार्यक्रम के बारे में टेन न्यूज पर साझा किए अनुभव

ROHIT SHARMA / SHUBHAM KUMAR

उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का रविवार को रंगारंग आगाज हो गया। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में शिल्प, कला, संस्कृति और प्रगति के इस उत्सव में पूरे प्रदेश की झलक देखने को मिली। तीन दिवसीय स्थापना दिवस का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

पहले मुख्यमंत्री खुद यहां पर उपस्थित होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका यह दौरा रद्द हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिल्पोत्सव का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

यहां पर मौजूद दुकानदार और यहां पर आने वाले विजिटर्स से टेन न्यूज़ की टीम ने बातचीत की और उनसे नोएडा हाट में चल रहे शिल्पोत्सव के बारे में अनुभव जाना।

लोगों की माने तो उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। लोगों का कहना है कि उन्हें यहां आना काफी अच्छा लगा। यहां की चकाचौंध मन को भाने वाली है और इससे जो दूसरे जिले से आए हुए दुकानदार हैं, उनको काफी फायदा मिलेगा।

यहां के दुकानदारों का मानना है उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें काफी अच्छा प्लेटफॉर्म मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.