WASTE MATERIAL KABADI GODOWNS CAUGHT FIRE IN NOIDA 6 FIRE TENDERS DEPLOYED
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा के सेक्टर 8 स्तिथ एफ- 6 गत्ता और प्लास्टिक बनाने वाली फैक्टरी में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब फैक्ट्री को भीषण आग ने अपनी लपटो में घेर लिया लिया। दमकल की आधा दर्जन गाडियो ने मोके पर पहुच कर आग पर क़ाबू करने की कोशिस में लगी है । ये है नॉएडा के सेक्टर 8 की गत्ता और प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री। बताया ये जा रहा है की इस फैक्ट्री में काम चल रहा था। तभी करीब 2 बजे किसी मजदूर ने फैक्ट्री में आग लगती देखी और इससे वहा अफरा तफरी मच गयी। आग लगने का कारण तारो में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस फैक्ट्री के बाहर चाइनीज फ़ूड बनाने वाली स्टाल भी लगी हुई थी वहा के सिलैंडर ने भी आग पकड़ ली जिससे की आग ने और भी भयंकर रूप ले लिया। आग मे फैक्ट्री में फसे 2 लोगो को फायर रेस्क्यू ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। गनीमत ये रही की आग से किसी मजदूर को कोई चोट नही आई है।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=DR3Rlugj3xg&w=560&h=315]