राघव चड्डा का बयान , दिल्ली में 1 महीनें तक रहेंगी पानी की किल्लत , पढें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– इस गर्मी में दिल्लीवालों को मार्च अप्रैल के महीने में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने दी है।

 

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई को केंद्र सरकार मार्च अप्रैल के महीने में रोकने जा रही है। दिल्ली एक लैंडलॉक्ड प्रदेश है। इसकी अपनी कोई वॉटर बॉडी नहीं है। दिल्ली को पानी की सप्लाई के लिए चार सोर्से पर निर्भर रहना पड़ता है।

 

यमुना नदी का पानी जो मुख्य तौर पर हरियाणा से आता है। दूसरा गंगा नदी का पानी जो मुख्यतौर पर उत्तर प्रदेश से आता है। तीसरा रावी व्यास नदी का पानी जो नंगल से आता है। और चौथा स्त्रोत ग्राउंड वाटर है

 

गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। जिसके लिए हम पानी बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार उनकी लिए समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि व्यास नदी का पानी जो 25 प्रतिशत दिल्ली में पानी की आपूर्ती करता है उसे केंद्र सरकार दिल्ली में आने से रोकने वाली है।

 

राघव चड्ढा ने बताया कि किसी निर्माण कार्य के चलते नंगल हाइडल चैनल का कंप्लीट क्लोजर केंद्र सरकार करने जा रही है। दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की स्पलाइ बंद कर दी जाएगी। ऐसे में दिल्ली वालों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

 

राघव चड्ढा ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को हमें एक चिट्ठी लिखी गई हरियाणा द्वारा 25 मार्च 2021 से 24 अप्रैल 2021 तक पूरा एक महीना नंगल हाइडल चैनल बंद रहेगा। इसके बंद रहने से दिल्ली में 232 एमजीडी पानी की सप्लाई कम हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.