नई दिल्ली:– दिल्ली में कोरोना मामालों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि नए मरीजों से ज्यादा संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
कोरोना के बाद अब दिल्ली वासियों के लिए पानी का संकट उत्पन्न हुआ है, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चड्ढा ने इस बारे में जानकारी दी।
राघव चड्ढा ने बताया, ‘हरियाणा से आने वाले पानी में प्रदूषण (अमोनिया स्तर) बढ़ने के कारण वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और साउथ दिल्ली के कुछ इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।
हम सामान्य जल आपूर्ति को तुरंत बहाल करने का प्रयास करते हैं. कृप्या पानी का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करें।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली समेत देशभर में हुए लॉकडाउन का असर यमुना नदी पर भी देखने को मिला. इसके बाद दिल्ली में यमुना नदी का प्रदूषण काफी कम हो गया था।
साफ चमचमाती यमुना नदी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चित भी हुए थे. लेकिन आम तौर पर बरसात के मौसम के दौरान, साफ दिखने वाली यमुना नदी में लॉकडाउन खत्म होते ही प्रदूषण बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।
नदी में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक बढ़ गया है कि कुछ दिन पहले दिल्ली के तीन सबसे बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का प्रोडक्शन 75% तक कम हो गया था।