आप पार्टी के विधायक सहीराम पहलवान की पत्नी का हुआ निधन , थी कोरोना संक्रमित

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है,जिसकी चपेट में हर दिन हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं. बड़े-बड़े नेता भी इससे नहीं बच पा रहे हैं।

 

इसी बीच राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद से आप विधायक सहीराम पहलवान की पत्नी का कोरोना से संक्रमित के चलते निधन हो गया. जिसकी जानकारी विधायक सहीराम पहलवान ने ट्वीट कर दी।

 

इसी को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक जताया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि बेहद दुःखद. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. हौसला रखिए सहीराम जी। आपको बता दें कि आप विधायक सहीराम पहलवान की पत्नी का नाम बलेश देवी है।

 

बलेश देवी कुछ दिनों से बीमार थी , जब इनका टेस्ट करवाया गया तो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई , हालात ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन कोई सुधार नही हो पाया। आज सुबह उनका निधन हुआ है।

 

खासबात यह है कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है , दिल्ली में तेजी से मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है , रोजाना 300 से ज्यादा मौते हो रही है , संक्रमितों की बात करें तो टेस्टिंग कम होने की वजह से संक्रमित की संख्या कम आ रही है , अगर टेस्टिंग बढ़ा दी जाए तो संक्रमितों की संख्या बढेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.