मेरठ : पूरी रात चलती बस में महिला के साथ किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सडक पर फेंककर फरार

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बस में सवार एक महिला को दरिंदों ने अपना शिकार बना लिया और पूरी रात उसके साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंक कर फरार हो गए।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का उपचार चल रहा है। होश आने पर महिला ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी।

इसके बाद बस चालक और ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चलती बस में पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंक कर फरार हो गए।

मेरठ पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार महिला सरधना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति को बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मेरठ पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.