नोएडा में महिला मीडिया कर्मी से लूट, विरोध करने पर सडक पर घसीटा

Ten News Network

नोएडा के सेक्टर-63 में बीती रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पैदल घर की ओर लौट रही महिला मीडियाकर्मी से पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे नीचे गिरा दिया और सड़क पर घसीटा। इस घटना में महिला घायल हो गई। पर्स में तीन हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान था।

 

 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। महिला सेक्टर-62 स्थित पीजी में रहती है। वह सेक्टर-63 स्थित एक न्यूज चैनल में काम करती है। मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे पैदल ही घर की ओर लौट रही थी। लावा कंपनी के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर पर्स लूट लिया।

 

 

आरोप है कि महिला ने जब विरोध किया, तो उसे धक्का देकर फरार होने लगे महिला अपना पर्स वापस पाने के लिए आरोपित के पीछे भागी तो वह धक्का देकर फरार हो गए। सड़क पर गिरने से महिला को हाथ और पैर में खरोंच आई है।

 

 

पर्स में करीब 3 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज थे। पर्स लुटने के बाद महिला ने किसी तरह सेक्टर-62 पहुंचा यहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने महिला को अगले दिन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत देने कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.