ग्रेटर नोएडा के कालीबाड़ी में रीति रिवाज के साथ आज दुर्गा माँ की विदाई

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida 908/10/19) : ग्रेटर नोएडा :दुर्गा पंडालों में महानवमी पर अद्भुत छटा छाई। शक्तिरूपेण मां दुर्गा की महापूजा कर महा भोग लगाया गया। मां का मायके में अंतिम दिन होने से भक्त भावुक हो गए। आज दशमी को सिंदूर खेला के बाद शाम को मां दुर्गा की विदाई होगी। विदाई करीब आने से भक्त मां को निहारते रहे। पंडालों में देर रात तक माता के दर्शन को भक्त उमड़े। जगमग रोशनी और सजावट से पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हैं।



आज पूरा शहर दुर्गा पूजा और विजयदशमी के जश्न में डूबा रहा। पंडालों में सिंदूर खेला की धूम रही और मां दुर्गा को विदा देकर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस परंपरा के दौरान ग्रेटर नोएडा में कोलकाता जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह बड़ी संख्या में माता के भक्त सेक्टर पाई-1 स्थित कालीबाड़ी पहुंचे।

आपको बता दें कि दशमी के दिन बंगाली समाज की विवाहित महिलांओं ने सबसे पहले दुर्गा मां को सिंदूर लगाकर पूजा अर्चना की फिर एक दूसरे को सिंदूर लगाया। ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति की के महासचिव मोनिंदर मंडल ने बताया कि आज बंगाली समाज की विवाहित महिलाओं ने सिंदूर खेला।

सिन्दूर खेला का खासतौर से बंगाली समाज में बहुत महत्व है। इस दौरान महिलाओं ने जमकर जश्न मनाया। एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की बधाई दी और मां के सामने नाच-गाकर अपने सुहाग की रक्षा के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

नवरात्र की षष्ठी को दुर्गा पंडालों में विराजीं माता की मायके में सोमवार को आखिरी रात होने से महानवमी की विशेष पूजा की गई। मुहूर्त पर माता की पूजा कर महाभोग लगाया गया। बंगाली परिवारों में महानवमी की पूजा का उत्साह रहा। सुबह से ही परिवार पूजा के लिए पंडालों में पहुंचे। महिलाओं ने शंखनाद कर माता को मनाया।

विदाई का एक दिन शेष होने से भक्त मां की मनमोहक प्रतिमा को निहारते हैं।  मान्यता है कि मां नवरात्र में मायके आती हैं। नवमी को मां दुर्गा की मायके में अंतिम रात होती है। दशमी को उनकी विदाई होती है। आज दशहरा के दिन महिलाओं ने माता पर सिंदूर चढ़ाकर पूजा की। सिंदूर खेला के बाद माता को विदा किया जाएगा। वहीं, पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

Photo highlights of ‘Sindoor Khela’ at Greater Noida Kalibari

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.