वर्ल्डस ऑफ़ वंडर में स्वतन्त्रा दिवस के शुभ अवसर पर कई कार्यकर्मों का आयोजन किया गया.
नॉएडा १५ अगस्त – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर ३८ ए स्थित वर्ल्डस ऑफ़ वंडर में स्वतन्त्रा दिवस के शुभ अवसर पर कई कार्यकर्मों का आयोजन किया गया । पार्क के प्रवेश द्वार पर स्वाधीनता का प्रतीक लाल किले की एक विशाल झांकी बनायीं गयी है जो की दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है साथ ही परिदृश्य में लहराते तिरंगों ने वातावरण में देश भक्ति का रस घोल दिया । पार्क में आये दर्शकों को तिरंगे बेज दिए गए।
आज प्रातः झंडा सलामी सेक्टर ३९ कोतवाल श्री राजेश शर्मा द्वारा की गयी। झंडा सलामी से पूर्व स्वाधीनता दिवस क्विज कार्यकरम आयोजित किया गया सही उत्तर देने वालों को पुरुस्कृत किया गया उसके बाद कलाकारों ने देश भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर वहां उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर एंटरटेनमेंट सिटी के वरिष्ठ अधिकारी श्री वीरेंद्र त्यागी , आर के सिंह ,भास्कर जोशी आदि उपस्थित रहे।