@YADAVAKHILESH CM U P DEDICATED DEVELOPMENT PROJECTS IN NOIDA GR NOIDA TO THE PEOPLE FROM LUCKNOW
NOIDA ROHIT SHARMA
हाई टेक सिटी नोएड़ा और ग्रेटर नोएडा के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने 5666.11 करोड़ के विकाश कार्यो का उद्धघाटन किया है । इस मौके पर नोएड़ा के कुछ सपा नेताओं ने लखनऊ में सी एम् के साथ मंच साझा किया तो कुछ नेता नोएड़ा स्टेडियम में प्राधिकरण के अधिकारियो से साथ मौजूद रहे । कार्यक्रम को वीडियो कोंफ़िरेंश के जरिये दोनों जगह प्रसारित किया जा रहा था । यूपी सीएम ने नोएड़ा स्टेडियम के अंदर बने क्रिकेट स्टेडियम का सुभारम्भ किया यह स्टेडियम 25 हज़ार दर्शको की छमता का बनाया गया है । और इसको 126 करोड़ की लागत में बना है अब स्टेडियम लोकार्पण सीएम दुआरा कर तो दिया गया है मगर अभी भी स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार नही है । स्टेडियम में बने हाल और रूम में व् कई अन्य काम पूरे नही हुए है । इसी के साथ सी एम् अखिलेश यादव ने नोएड़ा सेक्टर 61 चौराहे से सेक्टर 27 तक बनने वाले एलिबेटिड रोड का भी लोकार्पण किया । यह रोड अभी सेक्टर 61 से NTPC चौराहे तक ही बन कर तैयार हुआ है यानि परियोजना का एक तिहाई काम अभी हुआ है । बाकी काम चल रहा है । ये एलिबेटेड रोड 415 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है इसका कॉन्ट्रेक्टNGT कॉन्ट्रेक्शन कंपनी को दिया गया है जिसके CMD यादव सिंह के साथ घोटालो में लिप्त पाए जाने पर इन दिनों जेल में बंद है । नोएड़ा में पब्लिक टांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए प्रधिकरण पिछले करीव 2 साल से सिटी बस संचालन की योजना को लेकर काम कर रही थी इस योजना में करीब 375 बसों का संचालन नोएड़ा और ग्रेटर नोएड़ा में कराया जाना बताया जा रहा था । इस योजना का भी सीएम अखिलेश यादव ने सुभारम्भ किया । मगर इन बसों की संख्या 375 से घट कर फ़िलहाल 20 रह गयी है अधिकारियो की मानें तो आने वाले समय में इन बसों की संख्या धीरे धीरे बधाई जायेगी । जिन 20 बसों का संचालन आज से शुरू किया गया है उन में प्रत्येक बस की कीमत करीब सवा करोड़ रूपये बताई जा रही है और बस मोबाइल ऐप पर भी होगी साथ ही इस बस में CCTV कैमरे लगे है । हमने बस का जायजा लिया और बस चालक से बस की खासियत के बारे में बात की । साथ ही आपको बता दे की आज से बोटोनिकल गार्डन मेट्रो स्टेसन से कलंदी कुज मेट्रो का भी सुभारम्भ सी एम् दुआरा किये जाने की जानकारी मीडिया को दी गयी गयी थी मगर जब हमने इस रूठ के बारे में नोएड़ा मेट्रो रेल कार्पोरेशन के चेयरमेन संतोष यादव से पूछा तो उन्होंने कहा कि ये मेट्रो रूठ DMRC ने तैयार किया है । नोएडा प्राधिकरण की योजना, एमपी-2 मार्ग पर नवनिर्मित 6-लेन एलीवेटेड रोड, एनएच-24 पर सेक्टर-62 व 63 के तिराहे पर 6-लेन नवनिर्मित अण्डरपास, सेक्टर-21ए में 25 हजार दर्शक क्षमता का नवनिर्मित अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तथा सेक्टर-32, 35, 39 व 51 के चैराहों पर नवनिर्मित अण्डरपास शामिल है।
इसके अलावा, नोएडा क्षेत्र में 35 किमी लम्बाई के नवनिर्मित साइकिल ट्रैक, सेक्टर-95 में नवनिर्मित भूमिगत कार पार्किंग, ग्राम होशियारपुर सेक्टर-51 में नवनिर्मित बालिका इण्टर कॉलेज, शाहदरा ड्रेन पर फिल्म सिटी एवं डीएलएफ मॉल के मध्य नवनिर्मित पुल, सेक्टर-71 व 135 में नए थाना भवनों का निर्माण, सेक्टर-34 में नवनिर्मित नारी निकेतन और समाजवादी आवास योजना के तहत सेक्टर 117, 118 व 112 में 1250 भवनों का भी लोकार्पण किया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें सेक्टर-148 व 150 में एलीवेटेड रोटरी इंटरचेंज तथा सेक्टर-71, नोएडा से नॉलेज पार्क-5, ग्रेटर नोएडा तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल लाइन शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा प्राधिकरण के मुख्य कार्यालय के प्रशासनिक भवन, शहीद विजय सिंह पथिक क्रीड़ा संकुल, सभी वर्गों के वहन करने योग्य 1950 भवनों तथा ग्रेटर नोएडा में निर्मित साइकिल ट्रैक का लोकार्पण किया जाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के अन्तर्गत 4 मंजिले समाजवादी अफोर्डेबल भवनों के निर्माण तथा साइकिल ट्रैक के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। नॉएडा व ग्रेटर नॉएडा के बीच एसी बसों का परिचालन भी शामिल है।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=5jaruG6Muok&w=560&h=315]