यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने जमीन के बदले किसानों को 7 प्रतिशत विकसित भूखंड देने का दिया आश्वासन, पढ़े पूरी खबर
आज सोमवार को किसान एकता संघ की यमुना प्राधिकरण के साथ मासिक बैठक हुयी| इस बैठक में प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, एसीईओ रविंद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी सदानंद, ओएसडी मेहराम सिंह, जीएम प्रोजेक्ट के के सिंह, तहसीलदार नीलम श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे |
इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा कि प्राधिकरण के सीईओ महोदय से अतिरिक्त मुआवजे सहित सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अतिरिक्त मुआवजे के संबंध में उन्होंने आश्वासन दिया की गौतम बुध नगर के जिन मूल किसानों की भूमि यमुना प्राधिकरण ने अधिकृत की है उन सभी किसानों को 7 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाएगा तथा लीज बैक वाले सभी प्रकरण जो कोराना काल की वजह से थोड़े सुस्त हो गए थे उनको जल्द तेज किया जाएगा, प्राधिकरण के अंतर्गत सभी गांवों को स्मार्ट स्मार्ट विलेज के तहत डिवेलप किया जाएगा
किसान एकता संघ की लाइब्रेरी की मांग को भी उन्होंने पहले चरण में 4 गांवो में जगनपुर, रीलका, सलारपुर, मूंजखेड़ा लाइब्रेरी बनाने के प्रस्ताव को अप्रूव कर दिया है, जल्द गांवो में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, ग्राम विकास से संबंधित सभी निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे। इस मौके पर सोरन प्रधान, प्रताप नागर, विकास प्रधान, अखिलेश प्रधान, लोकेश भाटी, बले नागर, अरविंद सेक्रेटरी, दुर्गेश शर्मा शयामवीर आदि लोग मौजूद रहे।