घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर एक महीने के लिए रफ्तार कम करने का फैसला
ABHISHEK SHARMA
ग्रेटर नोएडा : सर्दियों में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार को कम करने का फैसला किया है।
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की गति सीमा को कम करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से कार तथा अन्य हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर, जबकि भारी वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहन चालकों में जागरुकता भी पैदा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए थे, इस बात को ध्यान में रखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने तय किया है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी की जाएगी।