जेवर विधायक और युमना प्राधिकरण की बड़ी पहल, ‘उपचार’ ऐप किया लॉन्च, घर बैठे मरीजों का होगा इलाज

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए गौतमबुद्ध नगर  जिला प्रशासन समेत नेता पूरी मेहनत से काम कर रहे है, जिसका रिजल्ट भी अच्छा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज जेवर के विधायक और युमना प्राधिकरण ने गौतमबुद्ध नगर में कोविड और अन्य मरीजों के लिए ‘उपचार’ ऐप लॉंच किया है| यह उपचार ऐप गौतमबुद्ध नगर के लोग प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम में युमना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकरी सुहास एल वाई और जिम्स के निदेशक डॉ राकेश गुप्ता शामिल हुए ।

वही इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे । आपको बता दें कि उनकी पहल पर यह सुविधा शुरू की गई है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने टेन न्यूज़ को बताया कि इस ‘उपचार’ ऐप के माध्यम से मरीज घर बैठे अपना इलाज कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह ऐप प्ले स्टोर पर मिल सकेगा, जिससे गौतमबुद्ध नगर के निवासी एप को डाऊनलोड करके डॉक्टरों से सम्पर्क कर सकते है। साथ ही मरीज अपना इलाज फ्री में करवा सकते है।

वही इस मामले में युमना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों की कमी और लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह टेलीमेडिसिन एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है, फिलहाल यह गौतमबुद्ध नगर जिले में काम करेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि युमना प्राधिकरण क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए 3 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। यह बहुत ही अनुभवी फिजीशियन हैं। इस ऐप के साथ भी इन तीनों डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। ऐप पर उन्हें टाइम स्लॉट अलॉट कर दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण इस ऐप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ पहुंचाने के लिए भरपूर सहयोग करेगा।

https://www.facebook.com/499234480174431/posts/4187300948034414/

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने उपचार ऐप को लेकर जेवर विधायक और युमना प्राधिकरण द्वारा किए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेवर विधायक और युमना प्राधिकरण का सहयोग जिला प्रशासन को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से ग्रमीणों इलाकों के लोगों को उपचार मिल पायेगा। इस दिशा में गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन मदद करेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम और पंचायतराज विभाग के कर्मचारी ग्रामीण इलाकों में यह ऐप लोगों के मोबाइल में डाउनलोड करवाएंगे। उन्हें इसके इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.