नोएडा में आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण ने लगाई स्टाल, विकास कार्यों को किया प्रदर्शित
Ten News Network
आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में सरकार की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस साल लखनऊ के साथ-साथ गौतम बुद्धनगर यानी नोएडा में भी उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में आज से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का सुबह 11 बजे शास्त्रीय नृत्य शिव आराधन के साथ शुभारंभ हुआ। वहीं 26 दिसंबर गणतंत्र दिवस की रात कथक नृत्य नाटिका के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में यूपी दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां प्रदेश के सभी 75 जिलों के उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। यहां नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत यमुना प्राधिकरण ने भी स्टाल लगाई है।
यमुना प्रखधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 50 जिलों की प्रदर्शनी को लगाया गया है। एक जिला एक उत्पाद को भी दर्शाया गया है। शिल्प हॉट में यमुना प्राधिकरण के विकास कार्य के भी स्टाल लगाकर बताने की कोशिश की गई है।
यूपी दिवस में एक जनपद एक उत्पाद, औद्योगिक प्रदर्शनी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के माॅडल की प्रदर्शनी, फिल्म सिटी की प्रदर्शनी व अन्य विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है।
ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि अधिकतर लोग यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर विजिट कर रहे हैं। यमुना प्राधिकरण के स्टाल पर लगी प्रदर्शनी कई मायनों में बेहद खास है। यहां कई बड़े प्रोजेक्ट आने हैं। आने वाला समय यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का है।