यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते दर्जन भर वाहन आपस में भिड़े 1 की मौके पर मौत

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI  आज ग्रेटर नॉएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते दर्जन भर वाहन आपस में भिड़े  एक व्यक्ति की मौके पर  मौत हो गयी जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।एएसपी ग्रेटर नोएडा अभिनंदन ने बताया कि थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आते समय आगे चल रहे एक ट्रोला से स्विफट कार टकरा गयी। इसी बीच पीछे से आ रही कारे एक के बाद एक टकराती चली गयी। इस घटना में वृंदावन मथुरा के रहने वाले पंकज की मौत हो गयी। जबकि बृजबिहारी अनुराग शर्मा, गौरव मणि त्रिपाठी, सुरेष मंडल, ओंकार सिंह सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.