यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में फैशन डिजाइन अर्चना की मौत
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI –
आज ग्रेटर नॉएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर इलाहाबाद से दिल्ली लौट रही एक फैशन डिजाइन की सड़क हादसे में मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कर में चार लोग सवार थे। रोहित श्रीवास्तव घायल सुनील वर्मा घायल हो गया है। साथ ही रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि ऑल्टो कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी साइड में आगरा की तरफ जा रही और इंडिगो कार के ऊपर पलट गई। इंडिगो में एक जापानी सवार था। जो घायल हो गया है। जापानी टैक्सी लेकर दिल्ली से आगरा जा रहा था।टैक्सी छोड़कर जापानी दूसरी कार से आगरा चला गया।मर्तक अर्चना वर्मा मूल रूप से इलाहबाद की रहने बाली है और दिल्ली के कीर्तिनगर में फैशन डिजाइनर थी। अर्चना अपने परिवार बालो के साथ इलाहाबाद में अपने भाई की शादी में गई थीं। आज सुबह वे अपने भाई सुनील वर्मा और सुनील के साले रोहित श्रीवास्तव के साथ वापस लौट रही थीं। कार रोहित चला रहा था। जब वे जीरो प्वाइंट से कुछ पहले चूहड़पुर गांव पहुंचे तो उनकी आॅल्टो कार के नजदीक से निकली तेज रफ्तार स्काॅर्पियो के झोंके से रोहित धबरा गया। धबराहट में उसका कार से कंट्रोल छूट गया। कार डिवाइडर से टकराकर आगरा की ओर दूसरी लेन पर जा गिरी।इस दर्दनाक हादसे में अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई