युमना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड योजना का किया ड्रॉ, लॉटरी के माध्यम से 367 प्लाट किये आवंटित

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :–  यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की औद्योगिक भूखण्ड योजना का ड्रा लॉटरी के माध्यम से आज ग्रेटर नोएडा, सैक्टर- पी-3 स्थित सामुदायिक केन्द्र में किया गया।

कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा सभी आवेदकों में से सिर्फ १० प्रतिशत आवेदकों को ड्रा स्थल पर आमंत्रित किया गया था ताकि सोशल डिस्टन्सिंग का पालन हो सके।

ड्रा को लेकर टेन न्यूज़ की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की एसीईओ मोनिका सिंह से बातचीत की । उन्होंने बताया कि इस भूखंड योजना के तहत 4000 वर्ग मीटर से छोटे प्लॉटों का ड्रा किया गया। इस योजना के 367 प्लाट के लिए 3910 लोगो ने आवेदन दिया था। यह प्लॉट्स ३ काटेगोरिएस में बटे थे – एमएसएमई, टॉय पार्क और हैंडीक्राफ्ट।

मोनिका सिंह ने आगे बताया की बहुत ही पारदर्शी तरीके से ड्रा की प्रक्रिया पूरी की गई, इसके साथ ही जिन लोगों को ड्रॉ की प्रक्रिया में अपने नाम को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका थी, उन लोगों को उनकी नाम वाली पर्ची खोल कर भी दिखाई गयी जिससे कि आवेदक पूरी तरीके से संतुष्ट हो सके। साथ ही उन्होंने बताया की यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना का ड्रा भी जल्द होने जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन को रिप्रेजेंट कर रहे अधिकारियों ने भी इस प्रक्रिया का जायजा लिया, जिसके बाद उन्होंने टेन न्यूज़ से बातचीत में बताया की यमुना प्राधिकरण की तरफ से चलाए जा रहे औद्योगिक भूखंड ड्रा प्रक्रिया बहुत ही पारदर्शी रही। उन्होंने कहा इससे अच्छी पारदर्शी ड्रा प्रक्रिया कराना बहुत ही मुश्किल है, जहां आवेदक बिल्कुल ही संतुष्ट होकर जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.