50 से अधिक किसानों के साथ योगेंद्र यादव को गुरुग्राम पुलिस ने लिया हिरासत में

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यादव किसानों संग हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने गुरुग्राम के विलासपुर इलाके से हिरासत में लिया। उनके साथ 50 से ज्यादा किसानों को भी हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इस दौरान हरियाणा में पुलिस और किसानों के बीच झड़प की भी खबरें हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लेने पर योगेंद्र यादव ने कहा, मुझे कह रहे हैं कि मैं शांति भंग करा हूं। कहा जा रहा है कि महामारी अधिनियम का उल्लंघन कर रहा हूं।

किसानों पर पानी की बौछार की जा रही हैं, क्या इस देश में किसान होना अपराध है? रविवार को मेवात में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की रैली थी तब कोरोना नहीं था क्या?

यादव ने कहा कि कोरोना के दौरान ही केंद्र सरकार ने किसान विरोधी ये तीन काले कानून लाए हैं लेकिन हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ छह राज्यों के 500 संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली मार्च कर रहे हैं लेकिन उन्हें दिल्ली आने के रास्ते में ही रोका जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा में है, जहां पंजाब और हरियाणा के किसानों को हरियाणा पुलिस किसी भी कीमत पर दिल्ली आने से रोक रही है। अंबाला में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास पंजाब के किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प की खबरें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.