ग्रेटर नोएडा में 15 वर्षीय किशोर की कुकर्म के बाद ईंट, पत्थर से कुचलकर की हत्या
ABHISHEK SHARMA
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के जेवर में नाबालिक किशोर की कुकर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जेवर के मेडिकल संचालक सीपी जैन के नाबालिग बेटे की कुछ बदमाशों ने कुकर्म के बाद बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस ने जेवर निवासी दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिव्यांग छात्र(15) मेरठ के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा था। कोरोना वायरस के डर से परिजनों ने उसे घर बुला लिया था।
आरोपी उसके दोस्त थे और कहा जा रहा है कि वह उनसे मिलने ही घर से निकला था। उसके दोनों दोस्त उसे अलीगढ़ के टप्पल ले गए जहां किशोर के साथ कुकर्म किया और फिर ईंट-पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
मेडिकल स्टोर संचालक ने बेटे को घर से गायब देख आसपास में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने दोनों आरोपियों पर शक जताया था।
जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र से शव को रात 1 बजे बरामद किया। रात को तीन बजे छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।