अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन हुआ पेपर प्रजेंटेशन
अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन हुआ पेपर प्रजेंटेशन
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन टेक्नीकल सेशन का आयोजन हुआ। शनिवार को सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सीएसआई बैंगलूर चैप्टर के चेयरमैन डॉ. अनिर्वन वसु और सीएसआई नोएडा चैप्टर के चेयरमैन अनुज अग्रवाल ने शिरकत की। इस सम्मेलन में फैकल्टी एवं छात्रों ने संबंधित विषय पर अपने पेपर भी प्रजेंट किए। आईएमएस द्वारा आयोजित यह चौथा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन “इमरजिंग इनोवेशन इन सोशल मीडिया एण्ड इट्स इम्पलीटेशन्स” विषय पर आधारित था। इस विषय पर करीब 15 शिक्षकों ने अपना पेपर प्रजेंट किया। सम्मेलन में फैकल्टियों ने डीजिटल मीडिया स्टैटज, सोशल मीडिया फॉर आन्ट्रप्रनर, सोशल मीडिया का गांव में प्रभाव, सोशल मीडिया और सुरक्षा के साथ विज्ञापन एवं विपणन में सोशल मीडिया की भूमिका आदि टॉपिक पर अपना रिसर्च प्रजेंट किए। इस सम्मेलन में आईएमएस के एमसीए विभाग के दो छात्र देव ज्योति और हिमांशू ने भी अपना पेपर प्रजेंट किया जिसका विषय फोन-गैप टेक्नोलॉजी था। छात्रों के रिसर्च के अनुसार अभीतक मोबाइल अप्लीकेशन की कोडिंग नेटिन लैंग्वेज में की जाती थी, जिसमें एंड्डाएड, एपल एवं बलैकवेरी फोन के अलग-अलग अप्लीकेशन तैयार किए जाते थे। हिमांशू ने बताया कि आनेवाले समय में सभी प्रकार के फोन के लिए हाइव्रिड टेक्नोलॉजी की मदद से एक ही अप्लीकेशन को तैयार किए जाऐगे।
इस दो दिवसिय अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर वेस्ट पेपर लेखन के लिए गुरू गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय की फैकल्टी रीना गुप्ता को प्रथम, दिल्ली विश्वविद्यालय के रघुनाथ सेतुपथि और अक्षिता गोयल को द्वितीय एवं अमेटी लॉ स्कूल की फैकल्टी डॉ.मीनू गुप्ता और डॉ.भाविर्ष गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। इस सम्मेलन का आयोजन आईएमएस की आईटी विभागाध्यक्ष डॉ.मंजू गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

Comments are closed.