चेयरमैन करेंगे प्राधिकरण के कार्निवाल का उद्घाटन

प्राधिकरण के कार्निवाल का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया जाएगा। प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमन द्वारा शाम चार बजे उद्घाटन किया जाएगा। काॅर्निवाल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अधिकारियों को अगल-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्राधिकरण द्वारा हर साल काॅर्निवाल का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 22 से 28 जनवरी के बीच काॅर्निवाल का आयोजन किया जाएगा। सिटी पार्क में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी गई थी। एसीईओ हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि 22 से 28 जनवरी तक सिटी पार्क में हैंडीक्राॅफ्ट मेला और पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 25 जनवरी को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों द्वारा रन फाॅर फन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगी। 25 जनवरी को प्राधिरकण के कर्मचारियों के बीच कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन से शाम चार बजे तक यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। जबकि इसी दिन शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी को पत्रकारों और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 27 जनवरी को एनएमसी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 27 जनवरी को यूथ फेस्टिवल का आयोजन होगा, जबकि 27 जनवरी को हास्य कवि सम्मेलन और 28 जनवरी को रागिनी का कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जो दोपहर साढ़े चार से आयोजित की जायेगी। एसीईओ हरीष वर्मा ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के आयोजन करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.