दिल्ली पुलिस ने पेश कि बीते साल की रिपोर्ट, अपराधों में कमी का दावा

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :

Galgotias Ad

दिल्ली पुलिस ने आज अपनी सालान प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे अपराध से जुड़े कई तरह के आंकड़ों को पेश किया । आपको बता दे की अमूल्य पटनायक ने प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली में होने वाले विभिन्न अपराधों में 12 प्रतिशत का इजाफा के बारे में भी बताया |



साथ ही दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर आरपी उपाध्याय ने इस प्रेस कांफ्रेंस में राजधानी में बढ़ते आंकड़ों के बारे में जानकारी दी। वही दिल्ली पुलिस के कमिश्नर का कहना है की ऑनलाइन एफआईआर के ट्रेंड की वजह से क्राइम के ग्राफ में इजाफा हुआ है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद बच्चों की गुमशुदगी भी ऑनलाइन ही दर्ज कराई गई। साथ ही उनका ये भी कहना है की दिल्ली में रेप के मामलों में कमी आयी है | आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष महिलाओं से अपराध में मामूली कमी दर्ज की गई। साथ ही रेप के मामले घटे और करीब 2049 रेप के केस दर्ज किए गए। साथ ही उनका कहना है की 38 फीसदी मामलों में रेप करने वाले करीबी ही निकले। वही वाहन चोरी की बात करे तो एक साल के अंदर बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है | आपको बता दे की दिल्ली पुलिस ने आज अपना एक साल का खाका पेश किया है | उनका कहना है की पूरी दिल्ली के अंदर एक्साइज केस में इजाफा हुआ है | साथ ही इस मामले में 2753 लोगों को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थ की तस्करी में 25 फीसदी ज्यादा गिरफ्तारी वर्ष 2017 में हुई है और एनडीपीएस एक्ट के तहत 491 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही दूसरी तरफ हथियारों के साथ साल 2017 में 1141 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वहीं वर्ष 2016 में 745 लोग गिरफ्तार हुए थे। आर्म्स एक्ट के 957 मामले दर्ज, 1141 गिरफ्तारी और 1108 हथियार पकड़े गए। अपराध में 912 कई जगह 854 वारदातों में ही हथियार का इस्तेमाल हुआ। वही दिल्ली में गंभीर अपराधों में 23 फीसदी की कमी आयी। वर्ष 2017 में 8 फीसदी ज्यादा मामले सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली | साथ ही उनका कहना है की 46 फीसदी हत्या के पीछे सबसे बड़ी वजह दुश्मनी निकलकर आयी है |

Comments are closed.