ट्रेड फेयर के स्टेट पवेलियन में भारत की विविधता का लुत्फ उठाते नजर आए दर्शक

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

NEW DELHI : दिल्ली के प्रगति मैदान  में चल रहे 37वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को 10  दिन पुरे हो चुके है और यहाँ दिन-ब-दिन खरीदारों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है | | इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेलें में मौज़ूद एक दर्जन से ज्यादा विदेशी और भारत देश के राज्य निर्यातकों को लेकर आगंतुकों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है।

इसके अलावा देश भर के 25  से ज्यादा राज्यों से आए हुए उत्पादक एवम व्यापारियों द्वारा भी विभिन्न प्रदेशों की विशेषताओं को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले  के माध्यम से ग्राहकों के लिए पेश किया जा रहा है।
दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग जगहों से आए दर्शकों ने ट्रेड फेयर में लगी प्रदर्शनियो का बढ़ चढ़कर आन्नद लिया |

 

साथ ही राजस्थान की प्रदर्शनी भी दर्शकों को खासा पसंद आ रही है । यहां का खान-पान, पहनावा, परिधान, आभूषण और तिलपट्टी भी दिल्लीवासियों को लुभा रही है। आपको बता दे की  राजस्थान हॉल में  यहां कुल 50 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें 25 स्टाल सरकारी विभागों, उपक्रमों एवं अन्य संबद्ध संस्थाओं के है। इन स्टाल में पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, रूडा, हैंडलूम, खादी ग्रामोद्योग आदि मुख्य रूप से शामिल किए गए है। 20 स्टाल वहां के निजी कारोबारियों को दिए गए हैं जिन पर राजस्थानी जूतियां, अचार-पापड़, परिधान, ज्वैलरी, चूड़ी  और खानपान का अन्य सामान बिक्री के लिए रखा गया है।

वही राजस्थान के व्यपारियों का कहना है की प्रगति मैदान में चल रहे इनोवेशन के काम की वजह से इस बार किसी भी राज्य को पवेलियन नहीं मिला जिसकी वजह से एक छोटे से एरिया में स्टेट की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसके कारण और भी राजस्थान की प्रदर्शनी नहीं लगा पाए है |

 

प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में लगी प्रदेश की प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश को टेक्नोलॉजी और पर्यटन के क्षेत्र में उभरता हुआ दिखाया गया है, और साथ ही मध्य प्रदेश में  रहने वाले लोगों को कैसे टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा इसको भी ट्रेड फेयर में आये हुए लोगों को बताने की कोशिश की गयी है।

सरकार ने निवेशकों को लुभाने के लिए नई लैंड पॉलिसी और भयमुक्त वातावरण देने का वादा करती भी दिखाई दे रही है. सरकार प्रदेश के विकास के लिए नए शिक्षण संस्थान और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए निवेशकों को आमंत्रित कर रही है. सरकार प्रदेश के किसानों की आय साल 2022 तक दोगनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही है | वही इस मेले में मध्य प्रदेश सरकार की और से कई स्टॉल लगाए गए है |

वही दूसरी तरफ प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में लगी वेस्ट बंगाल प्रदेश की प्रदर्शनी में आए  आगंतुक अच्छी शॉपिंग के साथ-साथ वेस्ट बंगाल की मसूर मिठाइयों का भी आनंद लिया | आपको बता दे की वेस्ट बंगाल सरकार ने इस ट्रेड फेयर मेले में अपनी एक दर्जन से ज्यादा स्टॉल लगाई है | साथ ही वेस्ट बंगाल की तरफ से लगाई गयी प्रदर्शनी में  युवाओं के साथ-साथ बच्चों एवम बड़ों की भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है |

 

प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर में लगी असम प्रदेश की प्रदर्शनी में जलकुंबी से बना  हैंडमेड सामान दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है | साथ ही असम के कपड़े और चाय को खरीदारों ने जमकर ख़रीदा | आपको बता दे की असम प्रदेश की प्रदर्शनी में जलकुंबी से बना सामान की कीमत बहुत कम है  और खासबात  है की ये  लकड़ी न तो धूप से खराब होती है और न पानी से।

दिल्ली के प्रगति मैदान  में चल रहे 37वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आए दर्शकों का कहना है की इस ट्रेड फेयर में भारत के तमाम राज्यों की संस्कृति कलाकृतियों में नजर आई है |  गुजरात से लेकर राजस्थान और जम्मू कश्मीर से लेकर असम हर राज्य के स्टॉल में बहुत ज्यादा बढ़िया प्रदर्शनी लगाई गई है  | साथ ही उन्होंने ये भी कहा की एक ही प्लेटफार्म पर हमे देश और विदेश की प्रदर्शनी देखने को मिलती है | लेकिन पिछले साल के मुताबिक जगह कम होने की बजह से हम राज्यों की प्रदर्शनी ठीक तरीके से नहीं देख पा रहे है |
 
Leave A Reply

Your email address will not be published.