अम्बेडकर कालेज के प्रिंसिपल की बहाली रद्द की जाये

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश

उपाध्याय ने आज दिल्ली के उपराज्पाल श्री नजीब जंग का ध्यान दिल्ली सरकार

के अम्बेडकर कालेज के प्रिंसिपल श्री जी के अरोड़ा को बहाल किये जाने

की ओर आकृष्ट कर इस पर दिल्ली भाजपा की ओर से आपत्ति दर्ज करते

हुये बहाली आदेश रद्द किये जाने का सुझाव दिया।

स्मरणीय है कि अम्बेडकर कालेज की एक महिला कर्मी पवित्रा भारद्व

ाज द्वारा गत वर्ष आत्मदाह किया गया था और उक्त महिला ने प्रिंसिपल श्री

जी के अरोड़ा पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये थे। दिल्ली

विश्वविद्यालय के कुलपति श्री दिनेश सिंह ने इस संदर्भ में कोर्ट की

गाइडलाइन को पूर्ण करवाये बिना ही प्रिंसिपल को बहाल कर दिया है

जिससे दिल्ली विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

Comments are closed.