An Active citizen team of Greater Noida delegated a memorandum to DM in the context of frequent accidents on Yamuna Expressway

ग्रेटर नोएडा  के एक्टिव सिटीजन टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रही लगातार दुर्घटनाओं के संदर्भ में डीयम को ज्ञापन सौपां।

यमुना एक्सप्रेस वे का निर्माण सुगम यातायात के लिए किया गया था लेकिन आज यही एक्सप्रेसवे वे दिन प्रति दिन घटती दुर्घटनाओ की वजह से एक चिंता का कारण बन गया है। अच्छी खासी संख्या में लोगो ने अपनी जान गवाँ दी है। २०० की रफ़्तार में चलती हुयी गाड़ियों पर कोई रोक टोंक नहीं है और किसी एक व्यक्ति की लापरवाही के शिखर कई बेगुनाह लोग हो जाते है। केवल कैमरे लगा कर एक्सप्रेसवे के संचालक अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लिया है। आये दिन बड़े हादसे होना एक साधारण सी बात बन गयी है। अब जरुरत ये है की एक ठोस कार्ययोजना बना कर इस एक्सप्रेस वे को सुरछित बनाया जाए। एक्टिव सिटीजन टीम का ये सुझाव है की सर्वप्रथम केवल एक्सप्रेसवे के लिए एक विशेष ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती हो जिसकी चार या पांच टीमें बनायीं जाए जो नित प्रति दिन चेकिंग करें और तेज़ रफ़्तार के वाहनो पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया जाए जिससे एक सन्देश वाहन चालकों में जाए और उनके अंदर डर पैदा हो। जिन वाहनो की गति १५० से ऊपर तत्काल सीज करने का भी प्रावधान किया जाए। पैम्फलेट के माध्यम से एक्सप्रेस वे के चालकों को टोल बूथों पर इस बात की जानकारी और चेतावनी जरूर दी जाए। एक्सप्रेस वे के शुरुआत पर एक्सप्रेस वे संचालक एक बूथ बनाये जिसमे वाहनो के टायरवो को सरसरी तौर पर चेक करके ही एक्सप्रेस वे के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए क्यूंकि प्रायःयह देखा गया है की दूसरे वाहन के टायर फटने की वजह से अन्य गाड़िया भी चपेट में आ जाती है और लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते है। एक्सप्रेसवे पर हर ५ किलोमीटर के अंतराल पर चेतावनी और सुझाव बोर्ड लगाये जाए जिससे वाहन चालकों को जागरूक किया जा सके। शराब पी कर वाहन चलने वाले चालकों की भी ब्रेथ अनल्य्सेर से चेकिंग की जाए और शराब का सेवन किये हुए पकडे गए चालकों को सीधे जेल भेजा जाए।

a2
अगर कड़े कानून नहीं बनाये जाएंगे तो इसी प्रकार से बेगुनाह लोगो की जान जाती रहेगी। गौतमबुद्ध नगर के वासी इन लगातार होती घटनाओ से चिंतित है और अपनी भावनाओ और सुझावों को आपके सम्मुख रख रहे है। एक्टिव सिटीजन टीम इस मुहीम में हर प्रकार का सहयोग प्रदेश सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशाशन को देने के लिए तैयार हैण्

Comments are closed.