अधिकारी भी ले रहे प्रत्याशियों के बारे में जानकारी

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्ध गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर कौन प्रत्याशी जीतेगा, इसकी चर्चा अभी से तेज हो गई है। अभी प्रचार के नौ दिन बचे हैं, मगर कौन कंडीडेट आगे चल रहा है। इस पर नजर सिर्फ वोटर्स की ही नहीं, बल्कि अफसरों की भी है। अफसर भी अपने शुभ चिंतकों के जरिए प्रत्याशियों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

आम चुनावों को संपन्न कराने में अफसरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, मगर वह आचार संहिता के वंदिशों में बंधे होने के कारण किसी प्रत्याशी के पक्ष या विपक्ष में बोल नहीं पाते हैं। अफसरों को भी अपने पसंदीदा कंडीडेट की जीत की फिक्र होती है, मगर वह खुल कर जाहिर नहीं कर पाता है। इसलिए अफसर अपने कंडीडेट की स्थिति के बारे में अपने शुभ चिंतकों के जरिए पता लगा रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। बसपा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर को सपा में शामिल होने के बाद वोटर के साथ कंडीडेट भी अपनी जीत को लेकर असमंजस में हैं। राजनीतिक में दिलचस्पी रखने वालों की माने तो गौतमबुद्ध नगर सीट पर टक्कर त्रिकोणीय हो गई है। माना यह जा रहा है कि सांसद सुरेन्द्र नागर के सपा में शामिल होने के बाद बसपा, सपा और भाजपा में बराबर की टक्कर होने वाली है। वहीं, कुछ लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के कंडीडेट को भी कमतर नहीं आंक रहे हैं। वहीं, मामला त्रिकोणीय होता देख अफसरों की दिलचस्पी भी काफी बढ़ गई है। कई अफसरों द्वारा कंडीडेट की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली जा रही है। अथाॅरिटी के कई अफसरों का राजनीतिक दलों से सीधा संपर्क है। इन अफसरों को सबसे अधिक फिक्र सता रही है। सूत्रों की माने तो कुछ अफसर ऐसे भी हैं, जो बैकडोर से अपने कंडीडेट की मदद भी कर रहे हैं।

Comments are closed.