अरूण जेटली ने पूरे भारत की महिलाओं का अपमान किया है – अरूण जेटली देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी माँगे – युवा कांग्रेस।

Galgotias Ad

Youth Congress Demonstration against Arun Jaitly

केन्द्रीय मंत्री श्री अरूण जेटली द्वारा निर्भया बलात्कार काण्ड पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व दिल्ली प्रभारी श्री हर्षवर्धन श्याम व दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री तसवीर सोलंकी के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरूण जेटली के निवास 9 अशोक रोड़ पर जोरदार प्रदर्शन किया व अरूण जेटली का पुतला भी फूँका। युवा कांग्रेस महासचिव श्री घनेन्द्र भारद्वाज (दीपू) ने बताया कि कड़कती दोपहर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 1ः00 बजे से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पर एकत्रित होने शुरू हो गये थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियाँ थीं जिनपर लिखा था ‘‘अरूण जेटली शर्म करो – शर्म करो’’, ‘‘नारी के सम्मान में- युवा कांग्रेस मैदान में’’, ‘‘अरूण जेटली इस्तीफा दो-इस्तीफा दो’’।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अरूण जेटली की टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश था। तकरीबन दोपहर 3ः30 बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायसिना रोड़ से अरूण जेटली के निवास की तरफ कूच शुरू किया। अरूण जेटली के निवास से ठीक पहले पुलिस ने बैरिकेटिंग करके युवा कांग्रेस के कार्यकताओं को रोक दिया। पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथापाई भी की।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप अशोक रोड़ पर ही अरूण जेटली का पुतला फूँका व अरूण जेटली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुए श्री हर्षवर्धन श्याम ने कहा कि अरूण जेटली की टिप्पणी पूरी तरह से भारतीय महिलाओं का अपमान है व केन्द्र में बैठे भारी-भरकम मंत्री अरूण जेटली को अपनी इस टिप्पणी पर देश की महिलाओं से माफी माँगनी चाहिए।

श्री हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी सम्मान की बातें तो बहुत करते हैं लेकिन उनके मंत्री नारी के खिलाफ जहर उगलते थक नहीं रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री से यह माँग की कि वे अरूण जेटली को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त करें। श्री हर्षवर्धन श्याम ने यह भी कहा कि जब तक अरूण जेटली सार्वजनिक रूप से देश की महिलाओं से माफी नहीं मांगेंगे तब तक युवा कांग्रेस का अरूण जेटली के खिलाफ आन्दोलन जारी रहेगा।

Comments are closed.