आकर्षण का केन्द्र बना पन्ना लाल का गधा

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में आयोजित बाराही मेले में पन्ना लाल का गधा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस मेले में पन्ना का गधा लोगों का भविष्य बता रहा है। आकर्षण का केन्द्र बने इस गधे को देखने और अपना भविष्य जानने की चाहत रखने वाले टिकट लेकर शो देख रहे हैं।
शो शुरू होते ही पन्ना लाल अपने भविष्य वक्ता गधे के जरिए लोगों का भविष्य बताने लगता है। और पन्ना लाल एक शख्स के आगे जा कर खड़ा हो जाता है जिसने वाकई में टिकट नहीं ले रखा है। गधा उस व्यक्ति को भीड़ से खोज निकालता है। बता पन्ना लाल यहां कौन महिला अपने पति से छोटी छोटी बातों पर झगड़ा है और पन्ना लाल दर्शकों के बिच बैठी एक महिला के आगे खड़ा हो जाता है और उसका महिला का पति पन्ना लाल के इशारे पर हामी भर देता है। पन्ना लाल और कोई नहीं बल्कि मूर्खों का प्रतीक माना जाने वाला बेजुबान प्राणी एक गदहा है जिसके अद््भूत क्षमता को देखकर लोगों की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं। यह अद्भूत प्राणी आपको सूरजपुर के बाराही मेले में लगे विशाल सर्कस कंपनी में मिल जाएगा। पन्ना लाल का मास्टर बनवारी लाल पन्नालाल से प्रश्नों की झड़ी लगाता जाता है और पन्नालाल उसका सटीक जवाब के तौर पर अमुक व्यक्ति को दर्शकों के भीड़ से निकाल लेता है। प्रश्नों में कौन नहा कर नहीं आया, यहां गर्भवती महिला कौन है, किसकी शादी नहीं हुई है, किसकी बीबी उसे याद कर रही है। जैसे कई सवाल बनवारी लाल पन्ना लाल से पूछते हैं। जिसका पन्ना लाल बखूबी जवाब देता है। बच्चों को उनके नाम से भी वो खोज निकालता है। फिलहाल मेले में पन्ना लाल की इस अद्भूत क्षमता ने उसे लोगों के बीच आकर्षण केन्द्र बना हुआ है।

Comments are closed.