कई नेता कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी को छोड़ हिन्द कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए

Galgotias Ad

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर हिन्द कांग्रेस पार्टी ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय वीर सिंह नागर साथ सभी पद अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जय वीर सिंह नागर ने कहा कि हिन्द कांग्रेस पार्टी आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता का हमें पूरा सर्मथन मिल रहा है। दिल्ली की जनता कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी को मौका देकर आज़मा चुकी है। और अब दिल्ली की जनता हिन्द कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरा सर्मथन देकर दिल्ली में सरकार बनाने का न्यौता दे रही है। उन्होंने यह भी कहा दिल्ली में कांग्रेस शासन काल में घोटालों के सिवा और किसी भी तरह का विकास नही किया। और दिल्ली में बीजेपी ने झठे वादों और मंहगाई के अलावा कुछ भी नही दिया। साथ ही आम आदमी ने भी जनता को नए-नए सपनें दिखाकर गुमराह किया। पर इस बार हमारी सरकार जनता की हर वादों पर खरी उतरेगी। और दिल्ली की जनता का दिल जीतने की कोशिश करेगी। हिन्द कांग्रेस पार्टी बिजली के रेट कम से कम करेगी। और पानी के बिलों में कटौती करेगी । शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण में सख्त कानून बनाए जाएगें। हिन्द कांग्रेस पार्टी की साफ छवि को देखकर कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कई नेता हमारी पार्टी शामिल हो रहे है।

ऋचा राजपूत

 

 

Comments are closed.